खानपुर: खानपुर कस्बे में तेजादशमी पर्व पर तेजाजी के थानक पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, साई सेवा समिति ने खीर का वितरण किया
खानपुर कस्बे में तेजा दशमी पर्व पर आज सोमवार को शाम 5:00 के लगभग तेजाजी के थानक पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ गई वहीं इस अवसर पर साई सेवा समिति द्वारा खीर का वितरण किया गया। तेजाजी महाराज के थानक पर सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा कच्चा दूध लड्डू बाटी का भोग बनाकर लगाया गया समय बढ़ने के साथ-साथ श्रद्धालु भारी मात्रा में थानक पर उमड़ते हुए नजर आए ।