जगाधरी: इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर लड़कियों की अश्लील फोटो डालने के मामले में कलेसर निवासी ने पुलिस को दी शिकायत, मामला दर्ज
कलेसर गांव के रहने वाले दयाराम ने पुलिस को शिकायत में बताया कि किसी ने उसकी इंस्टाग्राम के ऊपर फेक आईडी बनाकर के लड़कियों की अश्लील फोटो अपलोड कर दी हैं। जिससे उसकी बेज्जती हो रही है इस बात का पता उसे अपने रिश्तेदार से लगा। इसके बाद वीरवार को उसने इसके लिए कि शिकायत थाने में दी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।