आरोन: जुगया गांव में खेत की मेड से निकलने पर विवाद, बैल चराकर लौट रहे युवक ने डंडे से मारपीट का आरोप लगाया, मामला दर्ज
गुना में आरोन थाना के जुगया गांव में खेत की मेड से निकलने पर मारपीट हो गई। 2 अक्टूबर को दर्ज मामले में फरियादी पूरन खेरुआ ने पुलिस को बताया, बीती शाम खेत से बेल चराकर घर आ रहा था रास्ते में मोबत सिंह खेरुआ ने मेड से निकलने की बात पर विवाद कर गालियां दी। विरोध करने पर डंडे से हमला कर मारपीट की गंभीर चोटे आई घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच जारी है।