हमीरपुर: हमीरपुर जनपद ने जनसुनवाई आईजीआरएस में प्रदेश में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाँचवां स्थान प्राप्त किया
जिलाधिकारी धनश्याम मीना के उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं कुशल निर्देशन में जनपद ने जनसुनवाई (आईजीआरएस) पोर्टल पर लगातार बेहतर प्रदर्शन जारी रखा है। माह अक्टूबर 2025 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद को पाँचवां स्थान प्राप्त हुआ है। इस अवधि में जनपद को 93.57 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। साथ ही शिकायतकर्ताओं से प्राप्त संतुष्ट फीडबैक में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की