हमीरपुर: सुमेरपुर में गेहूं का बीज आते ही किसानों की भीड़ उमड़ी, बुलानी पड़ी पुलिस
राजकीय बीज भंडार में मंगलवार को गेहूं का बीज आते ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। गोदाम प्रभारी ने पुलिस बुलाकर बीज का वितरण कराया। कई दिनों के बाद राजकीय बीज भंडार में गेहूं का बीज आते ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ो की संख्या में सुबह से किसान राजकीय बीज भंडार के बाहर जुट गए। राजकीय बीज भंडार के प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण किसान