हमीरपुर: इटरा मेले में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा, कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को होगा विशाल दंगल
इटरा के सुप्रसिद्ध बजरंगबली मंदिर के तीन दिवसीय मेले के प्रथम दिन भक्तों का भारी सैलाब उमड़ा। तड़के से ही दर्शन पूजन के लिए लंबी कतारें लगने लगी। शाम तक सवा लाख लोगों के दर्शन पूजन करने का अनुमान लगाया गया है। इटरा से सुप्रसिद्ध बजरंगबली मंदिर की ख्याति जिले के अलावा आसपास के सभी जनपदों में है। बजरंगबली की पताली मूर्ति के दर्शन के लिए यहां वर्ष पर्यंत लोग आ