हुज़ूर: समत्व भवन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने CM मोहन यादव से की मुलाकात
Huzur, Bhopal | Sep 30, 2024 मुख्यमंत्री मोहन यादव से सोमवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मुलाकात की। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री चौहान के साथ किसानों के कल्याण तथा प्रदेश में संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं के संबंध में विस्तृत सार्थक चर्चा हुई।