हुज़ूर: भोपाल के भदभदा और कलियासोत डैम के 1-1 गेट खोले गए, शहर में अब तक 51.8 इंच बारिश
Huzur, Bhopal | Sep 30, 2024 कैचमेंट एरिया में बारिश होने से भोपाल के भदभदा और कलियासोत डैम के 1-1 गेट आज खोल दिए गए हैं|पहले भदभदा डेम का एक गेट खोला गया। फिर कलियासोत डैम का गेट खुला। केरवा डैम के गेट से भी पानी छलक रहा है। यहां 8 ऑटोमैटिक गेट हैं। भदभदा डैम का सीजन में 10वीं बार गेट खुला है। वहीं,कलियासोत डैम के 14 बार गेट खोले जा चुके हैं।