Public App Logo
Jansamasya
वायरलवीडियो
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बनी अहियां खां दादा दरगाह, मुस्लिम से ज्यादा पहुंचे हिंदू जायरीन दशकों से मुहर्रम के दिन लग रही भीड़, संकीर्ण रास्ते पर जाम, निःसंतान दंपतियों की खास आस्था, इंतजाम नदारद रफीगंज (औरंगाबाद): प्रखंड के दुगुल पंचायत में सुदूरवर्ती क्षेत्र व पहाड़ों के किनारे स्थित अहियां खां दादा के दरगाह ने शुक्रवार को गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। हजरत इमाम हुसैन की याद में चादरपोशी को लेकर उमड़ी भीड़ में मुस्लिम समुदाय से अधिक संख्या में हिंदू समाज के लोग मन्नत मांगने पहुंचे। दरगाह तक पहुंचने का रास्ता बेहद संकीर्ण है, जिस कारण जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां कई दशकों से भीड़ लग रही है। सुबह से ही दूर-दराज से आए सैकड़ों अकीदतमंद दरगाह पहुंचने लगे। जायरीनों ने दरगाह में चादरपोशी की और मन्नत के तौर पर मलीदा भी चढ़ाया। लोगों के अनुसार, इस दरगाह को लेकर मान्यता है कि जिन दंपतियों को संतान नहीं होती, वे यहां मन्नत मांगने आते हैं और उनकी मुराद पूरी होती है। मुराद पूरी होने पर जायरीन यहां मलीदा चढ़ाते हैं या चादरपोशी करते हैं*। इसी आस्था के कारण बड़ी संख्या में निःसंतान दंपती भी दरगाह पहुंचे। हालांकि दरगाह परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं दिखी। न तो पुलिस बल तैनात था और न ही स्वयंसेवकों की टीम। संकीर्ण रास्ते पर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल, छाया या प्राथमिक चिकित्सा की भी कोई व्यवस्था नहीं थी।स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल यहां चादरपोशी के मौके पर हजारों की संख्या में जायरीन आते हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से पहले से कोई तैयारी नहीं की गई।जायरीनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अगले साल से मेडिकल कैंप और पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। #Rafiganj #Aurangabad #AhiyanKhanDada #GangaJamuniTehzeeb #HinduMuslimEkta #Chadarposhi #Malida #BiharNews आप लोग यहां पहुंचे है तो कमेंट कर जरूर बताएं 👇 क्या आपने भी इस दरगाह की करामात सुनी है?

Madanpur, Aurangabad | Jun 27, 2026

MORE NEWS

आदर्श क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज, नारायणपुर ने 6 विकेट से जीता उद्घाटन मैच  

गयाजी जिला के आमस प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र ढिबरा गांव में गुरुवार संध्या आदर्श क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच नारायणपुर एवं अटैक इलेवन आमस की टीम के बीच 12-12 ओवर के मुकाबले से हुआ। 

समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह उर्फ अमूल, संजय चौधरी, वार्ड सदस्य बिरजू शर्मा, उदय शिकारी, शिक्षक अनिल कुमार,  सीताराम प्रजापत समेत आए सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इससे पहले कमेटी के सदस्यों ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर संजय चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को खेल की ओर आकर्षित करते हैं। खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि अनुशासन, टीम भावना और भाईचारा भी बढ़ता है। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ढिबरा गांव के युवाओं ने सराहनीय पहल की है।टॉस जीतकर नारायणपुर के कप्तान मयंक सिंह ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अटैक इलेवन आमस के कप्तान अशोक कुमार की टीम ने 11 ओवर में 94 रन बनाए। जवाब में नारायणपुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। 

मंच का संचालन फयाज आलम ने किया। जबकि अंपायर की भूमिका रौशन कुमार व बिपिन यादव तथा स्कोरर सूरज कुमार ने निभाई इस दौरान कंचन कुमार,उत्तम कुमार,दीनानाथ यादव,जय प्रकाश कुमार,उमेश कुमार,सचिन कुमार,सूरज कुमार, पप्पू कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

#DhibrāCricket #Aamas #GayaJi #CricketTournament #YouthSports

आदर्श क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज, नारायणपुर ने 6 विकेट से जीता उद्घाटन मैच गयाजी जिला के आमस प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र ढिबरा गांव में गुरुवार संध्या आदर्श क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच नारायणपुर एवं अटैक इलेवन आमस की टीम के बीच 12-12 ओवर के मुकाबले से हुआ। समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह उर्फ अमूल, संजय चौधरी, वार्ड सदस्य बिरजू शर्मा, उदय शिकारी, शिक्षक अनिल कुमार, सीताराम प्रजापत समेत आए सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इससे पहले कमेटी के सदस्यों ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर संजय चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को खेल की ओर आकर्षित करते हैं। खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि अनुशासन, टीम भावना और भाईचारा भी बढ़ता है। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ढिबरा गांव के युवाओं ने सराहनीय पहल की है।टॉस जीतकर नारायणपुर के कप्तान मयंक सिंह ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अटैक इलेवन आमस के कप्तान अशोक कुमार की टीम ने 11 ओवर में 94 रन बनाए। जवाब में नारायणपुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। मंच का संचालन फयाज आलम ने किया। जबकि अंपायर की भूमिका रौशन कुमार व बिपिन यादव तथा स्कोरर सूरज कुमार ने निभाई इस दौरान कंचन कुमार,उत्तम कुमार,दीनानाथ यादव,जय प्रकाश कुमार,उमेश कुमार,सचिन कुमार,सूरज कुमार, पप्पू कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। #DhibrāCricket #Aamas #GayaJi #CricketTournament #YouthSports

Madanpur, Aurangabad | Jun 26, 2026