मधुबनी जिले के बलिराजगढ़ में बंद बोरे में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शव के पास से ASI चंद्रमोहन सिंह का आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद होने की सूचना है। शव के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान बताए जा रहे हैं, जिससे पहचान में परेशानी हो रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार मधुबनी से घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। फिलहाल बरामदगी और दस्तावेजों से जुड़े तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।