भगवानपुरा के शासकीय महाविद्यालय में पहली बार जिला स्तरीय शतरंज पुरुष प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।भगवानपुरा के शासकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय शतरंज (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर प्रकाश सोलंकी की अध्यक्षता में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।