सढौरा विधानसभा क्षेत्र में अपनों के बीच पहुंचे बृजपाल छप्पर व सौरभ शर्मा, सुख-दुख में हुए शामिल
सढौरा। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: 13 सितंबर को बसपा के पूर्व प्रत्याशी बृजपाल छप्पर व सौरभ शर्मा ने सढौरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख में शामिल होने के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की।
बृजपाल छप्पर व सौरभ शर्मा गंदापुरा, कान्हड़ी खुर्द, सबीलपुर, मनका, मनकी, अंटारी, छप्पर और सबलपुर सहित विभिन्न गांवों में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और परिचितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों का स्वागत किया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। बृजपाल छप्पर ने कहा कि लोगों के सुख-दुख में उनके बीच मौजूद रहना सामाजिक जिम्मेदारी है। क्षेत्रवासियों के साथ उनका जुड़ाव लगातार बना हुआ है और वे भविष्य में भी लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करते रहेंगे।
दौरे के दौरान सौरभ शर्मा ने भी ग्रामीणों से मुलाकात कर सामाजिक भाईचारे और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Sep 13, 2026