जमुई: गारो नवादा गांव में तीन घरों में लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख
Jamui, Jamui | Mar 14, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के गारो नवादा गांव में शुक्रवार की दोपहर 3 बजे अचानक तीन घरों में आग लग गई। जिससे घर में रखा कीमती कपड़ा ,गहना नगदी सहित लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर 3 बजे के करीब सभी होली पर्व मना रहे थे तभी खाना बनाने के दौरान गारो नवादा निवासी बालेश्वर मांझी के घर में आग लग गई।