बडोनी: ग्राम सेवनी में युवक को 4 लोगों ने जान से मारने की धमकी दी, कुशवाहा समाज ने एसपी कार्यालय में बड़ोनी SDOP को सौंपा ज्ञापन
Badoni, Datia | Jun 20, 2025 ग्राम सेवनी में युवक को 04 लोगों ने जान से मारने की धमकी दी हैं। जिसको लेकर कुशवाहा समाज के लोगों ने एकत्रित होकर एसपी कार्यालय पर एक ज्ञापन बड़ोनी एसडीओपी विनायक शुक्ला को सौंपा हैं। शुक्रवार की शाम 07 बजे पीड़ित दीपेश कुशवाहा ने बताया कि ग्राम सेवनी में मेरे साथ धीरज चौधरी, नीरज चौधरी, संतोष चौधरी और शैलू पंडित ने मेरे साथ मारपीट की और मुझे धमकी दी।