बडोनी: बड़ोनी पुलिस ने तहसील के पीछे से 740 ग्राम अवैध गांजे के साथ गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज
Badoni, Datia | Jun 19, 2025 बड़ोनी पुलिस के द्वारा 740 ग्राम अवैध गांजे के साथ तहसील के पीछे से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा तस्कर पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गुरुवार शाम 06 बजे पुलिस ने बताया की मुखविर की सूचना पर पुलिस ने तहसील के पीछे से आरोपी गांजा तस्कर फूल सिंह अहिरवार को गिरफ्तार कर 10 हजार रुपये की कीमत का 740 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया।