बडोनी: जिगना पुलिस ने सीमन स्टेशन के पास से 1 किलो 277 ग्राम अवैध गांजे के साथ गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
Badoni, Datia | Jun 18, 2025 जिगना पुलिस के द्वारा 01 किलो 277 ग्राम अवैध गांजे के साथ सीमन स्टेशन के पीछे कच्चे रास्ते से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा तस्कर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वुधवार की शाम 04 बजे जिगना पुलिस ने बताया की मुखविर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी गांजा तस्कर अखिलेश पुत्र घासीराम रजक उम्र 28 वर्ष निवासी नोनेर को गिरफ्तार किया हैं।