बडोनी: न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का हो रहा आयोजन, प्रभारी कलेक्टर व अपर कलेक्टर कर रहे आवेदनों पर सुनवाई
Badoni, Datia | Jun 17, 2025 दतिया के न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित शासन की महत्वाकांक्षी योजना जनसुनवाई मंगलवार की सुबह 11 बजे से शुरू हुई। जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर अक्षय कुमार तेम्रवाल व अपर कलेक्टर नीरज शर्मा ने आवेदकों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उनका निराकरण कर रहे है। कुछ प्रकरणों में संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए है।