बांके बाज़ार: रौशनगंज में पिकअप से 1800 किलो महुआ फूल, 420 लीटर स्पिरिट और बीयर बरामद, चालक गिरफ्तार
रौशनगंज। गुप्त सूचना के आधार पर रौशनगंज थाना की पुलिस ने एक पिकअप से भारी मात्रा में महुआ फूल, स्पिरिट और बीयर बरामद की है। इस मामले में पिकअप चालक सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। वह गया जिले के गुरुआ बाजार स्थित चमर टोली का निवासी है।रौशनगंज थानाध्यक्ष अन्नू राजा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पिकअप से 1800 किलोग्राम महुआ फूल, 35 लीटर क्षमता वाल