अमरिया: सरैनी तुरकुनिया में ओवरलोड ट्रॉलियों की मिट्टी से सड़क हुई फिसलन भरी, ग्रामीण परेशान
अमरिया क्षेत्र से एक बड़ी परेशानी की तस्वीर सामने आई है। धुंधरी से घेरे शरीफ होते हुए सरैनी तुरकुनिया-बहेड़ी मार्ग पर भट्ठा संचालकों की ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सड़क पर गिरी मिट्टी बरसात के बाद दलदल में बदल गई है। हालात ये हैं कि दोपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है और फिसलन के कारण हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।