सिंघेश्वर: सिंहेश्वर थाना के तीन ASI बने SI, डीएसपी ने डबल स्टार लगाकर दी नई जिम्मेदारी
सिंहेश्वर थाना के तीन एएसआई को पदोन्नति देकर एसआई बनाया गया है। सोमवार की देर शाम डीएसपी अजय कुमार ने धनंजय कुमार गुप्ता, संतोष कुमार मंडल और सुबोध रजक को डबल स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी। डीएसपी ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है। थाना अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने तीनों अधिकारियों को बधाई देते हुए ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की बात कही