मदनपुर में नवरात्र की तैयारी शुरू, देवी स्थान नवरात्र समिति का गठन
औरंगाबाद:शारदीय नवरात्र को लेकर कचहरी रोड स्थित देवी स्थान नवरात्र समिति, मदनपुर की नई कमेटी का गठन कर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समिति के प्रधान संरक्षक जयशंकर शर्मा होंगे, जबकि अध्यक्ष के रूप में संदीप कुमार उर्फ लड्डू बाबू को जिम्मेदारी दी गई है। सचिव ज्ञान दत्त पांडे, कोषाध्यक्ष अंकित सिन्हा एवं रोहित सिन्हा और उपाध्यक्ष श्री इंद्रदेव पासवान बनाए गए हैं।संरक्षक मंडल में राणा राकेश लाल, सोनू सिंह, नंद कुमार शर्मा, सुभाष रंजन सिन्हा, शंभू प्रसाद सिन्हा, विजय सोनी और मनोज सिंह शामिल हैं।
समिति के सदस्यों में राहुल कुमार सिन्हा, संगम सिंह, दिव्यांशु सिन्हा, प्रियांशु सिन्हा, रॉकी शर्मा, अंकेश शर्मा सहित अन्य युवा शामिल हैं। नवरात्र में भव्य आयोजन को लेकर समिति ने तैयारी शुरू कर दी है।
#Madnapur #Aurangabad #Navratri2026 #NavratriCommittee #DeviSthan #BiharNews #SharadiyaNavratri #MadnapurNews #AurangabadNews #BiharNavratri
Madanpur, Aurangabad | Sep 13, 2026