#बालाघाट
ग्राम गोंगलई में कृषि सखी द्वारा किसानों को डीएसआर तकनीक की दी गई जानकारी,
अरहर बीज का किया गया वितरण
कृषि विभाग द्वारा किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने एवं फसल उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 25 जून 2026 को विकासखंड के ग्राम गोंगलाई में कृषिसखी श्रीमती प्रमिला दीदी द्वारा किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कृषिसखी प्रमिला दीदी ने किसानों को धान की डीएसआर (डायरेक्ट सीडेड राइस) तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीएसआर पद्धति से धान की बुवाई करने पर पानी की बचत होती है, श्रम एवं उत्पादन लागत में कमी आती है तथा फसल का बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
किसानों को डीएसआर तकनीक अपनाने के लाभ एवं इसकी वैज्ञानिक विधियों की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही किसानों को खरीफ मौसम में दलहन फसलों के रकबे में वृद्धि एवं आय बढ़ाने के उद्देश्य से अरहर बीज का वितरण किया गया। कृषिसखी ने किसानों को अरहर की उन्नत खेती, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं फसल संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की।
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने डीएसआर तकनीक एवं अरहर की खेती के संबंध में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने में रुचि दिखाई। किसानों ने इस प्रकार के मार्गदर्शन एवं बीज वितरण कार्यक्रमों को कृषि विकास के लिए उपयोगी बताया।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi
4 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026