डी ए व्ही रोड ईकोल स्कूल मार्ग में जाम से आमजन परेशान, कब मिलेगी निजात?
सिंगरौली। शहर के डीएव्ही रोड से इकोल स्कूल मार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम से आमजन परेशान हैं। सड़क पर बढ़ते वाहनों के दबाव, अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात व्यवस्था के कारण लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों, अभिभावकों, नौकरीपेशा लोगों और स्थानीय व्यापारियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त समय में इस मार्ग पर स्थिति और भी खराब हो जाती है। सवाल यह है कि आखिर इस जाम की समस्या से लोगों को कब निजात मिलेगी? आमजन ने प्रशासन और यातायात विभाग से इस मार्ग पर स्थायी व्यवस्था बनाने,यातायात व्यवस्था को सुचारु करने सहित जल निकासी की नही है समुचित व्यवस्था