कांके: रांची स्थित आयुक्त कार्यालय में आयुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी और विधि-व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक
Kanke, Ranchi | Jan 19, 2024 रांची स्थित आयुक्त कार्यालय में आयुक्त दशरथ चंद्र दास ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों और विधि-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने मोरहाबादी मैदान की साफ- सफाई के साथ पेयजल और विधुत व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिये. साथ ही कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ पंडाल, कुर्सी की व्यवस्था, बैरिकेडिंग सहित कई अन्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिये.