कांके: मोरहाबादी से राजभवन तक विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों के विरोध में पैदल मार्च निकाला गया
Kanke, Ranchi | Jan 19, 2024 मोरहाबादी से राजभवन तक विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों के विरोध में शुक्रवार को पैदल मार्च निकाला गया. इस दौरान आदिवासी संगठनों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसिंयों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर जबरन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परेशान किया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. उन्होंने कहा अगर केंद्र की बीजेपी सरकार का यही रवैया रहा तो आने वाले दिनों में विरोध और तेज होगा.