कांके: रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने लोक गायक आशुतोष द्विवेदी के गाने को किया लॉन्च
Kanke, Ranchi | Jan 19, 2024 रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मराड़ी ने शुक्रवार को झारखंड के लोक गायक आशुतोष द्विवेदी के अवध में राम आए हैं गीत को लॉन्च किया। इस दौरान बीजेपी ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी राजीव रंजन और बीजेपी सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश पांडे व अन्य लोग मौजूद थे।