कांके: रांची के मोरहाबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में खेले गए महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर मैच में चिली ने जीत दर्ज की
Kanke, Ranchi | Jan 19, 2024 रांची के मोरहाबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर मैच में 7वें और 8ठें स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में चिली ने चेक रिपब्लिक की टीम को 1-0 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ चिली की टीम ने सातवां स्थान हासिल किया जबकि चेक गणराज्य की टीम आठवें स्थान पर रही। बता दें कि महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में टॉप 3 टीमें पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल करेंगी।