कांके: रांची के हिनू स्थित ईडी ऑफिस पुलिस छावनी में तब्दील, आदिवासी संगठनों के आक्रोश को लेकर पुलिस बल तैनात
Kanke, Ranchi | Jan 19, 2024 रांची के हिनू स्थित ईडी दफ्तर को शुक्रवार को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ मामले को लेकर रांची के हिनू स्थित ईडी कार्यालय को पूरी तरह से किले में तब्दील कर दिया गया है. बता दें कि ईडी के खिलाफ आदिवासी संगठनों के आक्रोश को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. बता दे कि जमीन घोटाले में सीएम हेमंत सोरेन से कल पूछताछ होनी है.