मुरैना: कैथोदा तुसी का पुरा में सिलेंडर विवाद में चार लोगों से मारपीट, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Morena, Morena | Apr 11, 2026 सिविल लाइन थाना क्षेत्र केथोदा गांव के तुसी का पुरा में सिलेंडर को विवाद को लेकर चार लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है जिसके बाद सभी घायलों को पुलिस के द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है ।पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी है।