बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागर में ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने की बैठक, न्यायिक कार्य से हुए विरत
दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागर में शानीवार सुबह ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने एक साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में चर्चा की साथ ही आज एक दीवसीय हड़ताल यानी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।