बहराइच: CMO कार्यालय पहुंची उच्च माध्यमिक विद्यालय नानपारा की कक्षा 3की छात्रा आराध्या, बनाई गई एक दिन की मुख्य चिकित्सा अधिकारी
मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं तथा महिलाओं द्वारा सांकेतिक भूमिका निर्वाहन कार्यक्रम मेगा इवेंट के तहत उच्च माध्यमिक विद्यालय नानपारा की कक्षा तीन की छात्रा आराध्या गुप्ता को शुक्रवार को सांकेतिक रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पदभार किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंची छात्र का सीएमओ डॉक्टर संजय कुमार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।