बहराइच: जिले में उर्वरक की दुकानों पर जिला कृषि अधिकारी ने की छापेमारी, एक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित, दो को जारी किए नोटिस
किसानों को उचित मूल पर उपलब्ध हो और खाद की कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर सूबेदार यादव द्वारा उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान उर्वरक बिक्री में अनियमित एवं अभिलेख अपूर्ण मिलने पर एक उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जबकि दो उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।