गिधौर: जमुई के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के ठिकानों पर EOU ने मारा छापा, जिला मुख्यालय व प्रखंड क्षेत्र में मचा हड़काम
Gidhaur, Jamui | May 16, 2026 जमुई जिले में शनिवार को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने ग्रामीण कार्य प्रमंडल, झाझा के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे समेत प्रखंड क्षेत्र में 6 बजे तक हड़कंप मचा रहा। करीब 6 घंटे चली जांच में टीम ने जमुई शहर के केकेएम कॉलेज के पास स्थित किराये के मकान समेत चार स्थानों पर तलाशी ली।