स्वतंत्रता दिवस समारोह में कलेक्टर विकास मिश्रा ने ली परेड की सलामी
सीधी। #IndependenceDay2026 के अवसर पर सीधी जिले में आयोजित मुख्य समारोह देशभक्ति और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने परेड की सलामी ली।
परेड के दौरान जवानों ने अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का शानदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति के नारों से समारोह स्थल गूंज उठा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संदेश दिया गया।
#IndependenceDay2026 #Sidhi #JansamparkMP #JansamparkMadhyaPradesh #सीधी #स्वतंत्रता_दिवस