फिरोजाबाद: सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता, प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी
फिरोजाबाद। भाजपा जिला और महानगर की ओर से सर्किट हाउस दबरई में सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रेस वार्ता हुई। प्रेस वार्ता को कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने संबोधित किया।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा को लेकर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलेगा। इसका उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना और विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ना है।
अभियान के तहत स्वास्थ्य, रोजगार, पोषण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम होंगे। 17 सितंबर शाम 7 बजे 'आशीर्वाद का दीया' जलाया जाएगा।
अभियान के प्रमुख कार्यक्रम: आशीर्वाद का दीया, सेवा दिवस, मेरे सपनों का भारत चित्र, नमो सेवा की अनकही कहानियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा ज्योति कलश यात्रा (वडनगर से वाराणसी), सेवा सेतु, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, इनोवेशन चैलेंज, सुशासन संवाद।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, विधायक सदर मनीष असीजा, विधायक टूंडला प्रेमपाल धनगर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह लोधी, जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, राम नरेश कटारा, देवेश भारद्वाज, दीपक गुप्ता कालू, अजीत राजपूत, प्रमोद पाल बघेल, राजीव गुप्ता, विपिन शिवहरे, आनंद अग्रवाल, सुरेंद्र सावन झा, पवन चक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पेज को फॉलो करें, खबर को शेयर करें, कमेंट में अपनी राय दें।
@BJP4UP @BJP4Firozabad
#FirozabadNews #SevaSankalpAbhiyan #LaxmiNarayanChaudhary #BJPNews #FirozabadBreaking #DDMNews #UPBJP #ViksitBharat2047 #ViralNews