चौरीचौरा: चौरीचौरा में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, घोष की गूंज और कदमताल का जोश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस एवं विजयदशमी के अवसर पर चौरीचौरा नगर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। घोष की ओजस्वी धुन, स्वयंसेवकों की अनुशासित कदमताल और भारत माता की जय व वंदे मातरम् के गगनभेदी उद्घोष से नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। पूर्ण गणवेश में सजे सैकड़ों स्वयंसेवकों का अनुशासित संचलन देखने के लिए लोग मार्गों पर जुटे रहे।