मौजमाबाद: डिग्गी कल्याण की जा रही पदयात्रा के दौरान बावड़ी में नहाते समय एक श्रद्धालु का फिसला पैर, कांस्टेबल ने कूदकर बचाई जान
जयपुर से डिग्गी कल्याणजी की ओर जा रही पैदल यात्रा में शामिल एक श्रद्धालु की जान उस समय खतरे में पड़ गई, जब बावड़ी में नहाते समय उसका पैर फिसल गया। मौके पर मौजूद फागी थाने के कांस्टेबल महेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए बावड़ी में छलांग लगा दी और श्रद्धालु की जान बचा ली। वहीं फागी थाना अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि कांस्टेबल ने उसकी जान बचाई है।