अररिया: सड़क निर्माण में विलंब के खिलाफ प्रदर्शन, जिला परिषद को आंदोलन की दी चेतावनी
Araria, Araria | Aug 20, 2026 अररिया जिला मुख्यालय के हृदयस्थली चांदनी चौक से नवरत्न चौक होते हुए जैन धर्मशाला (तेरापंथ भवन) और नेशनल हाईवे तक जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ सीमांचल युवा जागरण मोर्चा, अररिया ने गुरुवार को आक्रोश मार्च निकाला। मार्च में मोर्चा के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।