भदोही: देवनाथपुर में खेत जोतने जा रहे किसान पर गिरा पेड़, हुई दर्दनाक मौत
भदोही कोतवाली पनईपुर देवनाथपुर निवासी एक व्यक्ति के ऊपर पेड़ गिरने से मौत हो गयी। वह खेत जुताई के लिए ट्रैक्टर वाले को लेने गया था। लौटकर खेत जाते समय वह हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर वाले के साथ ही उस पर बैठकर वे खेत जा रहे थे। इस बीच खेत पहुंचने से कुछ दूर पहले ही अचानक एक लिपटस के पेड़ की डाली टूटकर गिर गयी।