भदोही: भदोही के शहीद चौक पर दीपदान कर शहीदों को किया गया नमन
कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर शुक्रवार की सांय सात बजे भारत विकास परिषद कालीननगरी शाखा द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम को शहीद चौक राजपुरा चौराहे पर एकत्रित होकर लोगों ने एक-एक दीप जलाकर देश के वीर शहीदों को नमन किया।