भदोही: भदोही शहर में स्वतंत्रता सेनानी उदा देवी पासी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
भदोही शहर के मशाल रोड स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर शनिवार को दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी उदा देवी पासी के चित्र पर कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मुशीर इकबाल ने उदा देवी के जीवनी पर रोकाश डालते हुए कहा कि आज के ही दिन वो ब्रिटिश सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हो गई थीं।