भदोही: मर्यादपट्टी में पुरानी रंजिश के चलते हमला करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
भदोही पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति पर लोहे के नुकीले छड़ से हमला करने वाले आरोपी छोटू पुत्र अब्बास को गिरफ्तार किया। घटना 13 नवंबर को नई बस्ती मर्यादपट्टी में हुई थी। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त लोहे का छड़ बरामद किया और शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।