भदोही: भदोही के पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा, समाज में विषमता पैदा कर विकास नहीं हो सकता
भाजपा के पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त शुक्रवार को दस बजे भदोही में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि समाज में विषमता पैदा कर समाज और राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता है। कुछ लोग 1947 में हुए बंटवारे के समय की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह 1947 का नहीं 2024 का भारत है।