पोड़ैयाहाट: अवैध खदान से कोयला चोरी करने के आरोपी को देवडांड पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
अवैध खदान से कोयला चोरी करने के आरोपी को देवडांड थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संजय मिर्धा पेसर स्वर्गीय मसौढ़ी मिर्धा सकिन बाघमारा थाना देवडांड के विरुद्ध 20 फरवरी 2025 को कांड संख्या 12 /25 दर्ज की गई थी। बीएनएस की विभिन्न सुसंगत धाराओं एवं कोयला खान अधिनियम के तहत उसके गिरफ्तारी की गई है।