आबू रोड: आबूरोंड के गांधीनगर में दूषित जल आपूर्ति से लोगों का फूटा आक्रोश, वार्डवासी पहुंचे L&T कार्यालय और जताया विरोध
आबूरोड शहर के गांधीनगर स्थित वार्ड नंबर-22 में पेयजल आपूर्ति में सीवरेज मिश्रित दूषित पानी आने से क्षेत्र के लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। लंबे समय से नलों में गंदा और बदबूदार पानी आने के कारण वार्डवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि दूषित पानी के कारण क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है