नरकटिया: पंचरुखा चौक के पास ईंट लदा ट्रेक्टर पलटने से एक महिला समेत 3 लोग घायल,पुलिस घायलों को इलाज के लिए हॉस्पीटल लेकर गई
पंचरुखा चौक के पास NH पर शुक्रवार ईंट लदा ट्रेक्टर पलटने एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस गम्भीर रूप से घायल महिला को लेकर हॉस्पीटल गई। वहीं दो लोगों को हल्की चोट आई है,जिनका इलाज स्थानीय चिकित्सक द्वारा किया गया। जानकारी देते हुए नरेंद्र सहनी ने बताया कि घायल लोगों में स्व राम इकबाल यादव की पत्नी, गिरधारी कुमार यादव व उनका पुत्र है।