नरकटिया: ग्रामीणों की मांग पर जटवा 1220 में विद्युत विभाग द्वारा लगाया जा रहा ट्रांसफॉर्मर,दूर होंगी लो-वोल्टेज की समस्या : SDO
जटवा 1220 में ग्रामीणों की मांग पर विद्युत विभाग द्वारा नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है। जानकारी देते हुए विभाग के सहायक अभियंता राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव के उपभोक्ता लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे थे। इसको लेकर ग्रामीण कई बार प्रदर्शन भी किये थे। स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ शमीम अहम्फ ने भी विभाग को ट्रांसफॉर्मर लगाने का निर्देश दिया था।