सहाड़ा: पालरा के समीप चलती बाइक में कपड़े आने से महिला अनियंत्रित होकर गिरी, घायल अवस्था में जिला अस्पताल में कराया भर्ती
सहाड़ा थाना क्षेत्र के आटावाड़ा निवासी महिला सोमवार शाम 5:00 बजे के करीब अपने रिश्तेदार के साथ सामाजिक कार्य से पालरा की ओर जा रही थी इसी दौरान पालरा के समीप बाइक में महिला के कपड़े आने से महिला अनियंत्रित होकर अचानक नीचे गिर गई,जिससे महिला घायल हो गई, महिला को घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया|