सहाड़ा: कारोई के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार हुआ घायल
फतहनगर निवासी युवक शनिवार रात 9:00 बजे के करीब फतहनगर से भीलवाड़ा की ओर आ रहा था इसी दौरान कारोई के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गंभीर घायल अवस्था में उपचार हेतु 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया अस्पताल के घायल का उपचार करने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया|