सहाड़ा: गुरला के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया
रायपुर थाना क्षेत्र के कोट निवासी व्यक्ति शुक्रवार को कोट से गुरला सामाजिक कार्य में शामिल होने के लिए आ रहा था | इसी दौरान गुरला के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे व्यक्ति घायल हो गया जिसे वहां मौजूद राहगीरों द्वारा 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल व्यक्ति का उपचार जारी है|